Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

आज सीएम योगी की चेतावनी के बाद पूरे प्रदेश के अफसरों में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में लापरवाह और भ्रष्ट अफसरों को लेकर बेहद ही सख्त हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही चंद दिनों बाद सीएम योगी ने रॉबर्ट्सगंज और औरैया के डीएम को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था। ऐसे ही गाजियाबाद के एसएसपी को भी सस्पेंड किया था। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल को भी काम में अवहेलना पाए जाने पर हटाकर नागरिक सुरक्षा में डीजी के पद पर भेज दिया। वहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अफसरों को एक बार फिर से सख्त संदेश दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने यह संदेश अपने ट्विटर हैंडल से चेतावनी जारी की है ‌‌ । सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा “फील्ड में तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों से समन्वय अच्छा होना चाहिए। कतिपय जिलों से शिकायतें मिली हैं कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते, यह स्थिति आपत्तिजनक है, इसमें सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी के ट्विटर पर चेतावनी देने के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment