Uttarakhand Uttarkashi Road accident : आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कार गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, 24 घंटे में हुआ दूसरा दर्दनाक हादसा, सीएम धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand Uttarkashi Road accident : आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कार गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, 24 घंटे में हुआ दूसरा दर्दनाक हादसा, सीएम धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश


देवभूमि उत्तराखंड में 24 घंटे के अंदर दोबारा दर्दनाक हादसा हुआ। शुक्रवार रात जोशीमठ के चमोली में एक बोलेरो गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। अभी इस हादसे में राहत बचाव चल ही रहा था कि शनिवार दोपहर एक और हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है। बता दें कि आज उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, सभी स्‍थानीय निवासी हैं। इस हादसे के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताते हुए ट्वीट किया है। ‌मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Related posts

सीएम योगी की पहल रंग लाई : आज हरिद्वार में यूपी को मिली बड़ी सौगात, 20 साल बाद ऐतिहासिक दिन

admin

Uttrakhand char Dham Yatra उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित की

admin

हरिद्वार कुंभ मेला के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपए मंजूर किए

admin

Leave a Comment