Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

हुड़दंगियों पर कसी नकेल : यूपी पुलिस ने होली को लेकर दी हिदायत, गाइडलाइन के साथ दो नंबर भी जारी किए

बुधवार यानी कल 8 मार्च को रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। होली में हुड़दंग न हो इसके लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस ने होली खेलने वाले लोगों को सख्त हिदायत भी दी है। प्रदेश में योगी सरकार का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी त्योहार पर कोई हुडदंग नहीं होना चाहिए। यूपी पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से की गई ट्वीट में होली की शुभकामनाओं के साथ सख्त संदेश भी दिया है। यूपी पुलिस ने ट्वीट में कहा कि फिल्मी गीत ‘बलम पिचकारी’ का जिक्र किया और कहा, बलम पिचकारी जो विदआउट कंसेंट (रजामंदी) मुझे मारी, तो 1090 (महिला हेल्पलाइन) पे कॉलिंग हो गई। यूपी पुलिस के ट्वीट में कहा गया कि होली को रंगबिरंगी बनाने के लिये रंग खेलने के दौरान रजामंदी लेना बहुत जरूरी है। अगर कोई होली के नाम पर प्रताड़ित करे या हमला करे तो पुलिस की डायल 112 सेवा पर फोन करें। पुलिस ने लोगों को होली पर हुड़दंग नहीं करने की हिदायत देते हुए सभी को होली की शुभकामना दी।

Leave a Comment