इस बार जल्दी शुरू हो गई गर्मी, 9 राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी, पूरी तैयारी के साथ घर से बाहर निकलें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 22, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

इस बार जल्दी शुरू हो गई गर्मी, 9 राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी, पूरी तैयारी के साथ घर से बाहर निकलें

पिछले कुछ वर्षों से मौसम भी अब बदलाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ‌ सर्दी, गर्मी और बारिश का मौसम समय से पहले शुरू हो रहे हैं और अपने निर्धारित समय के बाद तक भी जारी रहते हैं। सही मायने में मौसम यह मिजाज उल्टा-पुल्टा हो रहा है। कई बार मौसम विज्ञानियों की भी भविष्यवाणी सटीक नहीं बैठ पाती। इस साल की गर्मी की समय से पहले ही दस्तक शुरू हो गई है। मार्च में ही मई महीने का एहसास होने लगा था। अप्रैल शुरू होते ही गर्मी ने अपनी रफ्तार और तेज बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मार्च में तापमान ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1901 के बाद पहली बार मार्च में देश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग में अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में 9 राज्यों में लू चल सकती है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, झारखंड और विदर्भ क्षेत्र में लू की लहर चल सकती है। विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। घर से बाहर निकलते समय पूरी तैयारी के साथ निकलें। अंगोछा और पानी की बोतल साथ रखें।

Related posts

टी-20 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आज एक बार फिर भिड़ंत, क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार

admin

Pic of the day : पाठशाला में प्रधानमंत्री : पीएम मोदी ने स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर “क्लास अटेंड” की

admin

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने  नामांकन दाखिल किया, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह मौजूद रहे

admin

Leave a Comment