Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

इस बार चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं ने तोड़े रिकॉर्ड

(Char dham 19 lakh devotees new record) इस बार उत्तराखंड स्थित चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‌चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ का एक कारण यह भी है कि पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने तीर्थ यात्रियों के आने पर प्रतिबंध लगा रखा था। ‌इसी वजह इस बार श्रद्धालुओं की चार धाम मंदिर में दर्शन करने के लिए भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है। सबसे अधिक बाबा केदारनाथ में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है।

यहां से  मंदिर में दर्शन करने के लिए लाइन में लगानी पड़ रही है। पिछले महीने 3 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे उसके बाद 6 मई को बाबा केदारनाथ फिर 8 मई को बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए थे। सभी श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा जानकारी के हिसाब से 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां दर्शन किए हैं। ‌मंदिर समिति ने रविवार को बताया कि 11 जून की शाम तक उत्तराखंड के चारधाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 19 लाख 04 हजार 253 है। 8 मई से 11 जून की शाम तक 6 लाख 57 हजार 547 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जबकि 6 मई से 11 जून की शाम तक 6 लाख 33 हजार 548 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। 

Leave a Comment