August 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent मौसम राष्ट्रीय

IMD monsoon update 2023 : इस बार कई राज्यों में बारिश सामान्य रहने की संभावना, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट, 4 जून को मानसून केरल में देगा दस्तक

IMD monsoon update 2023

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को मानसून को लेकर एक बार फिर भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा है कि इस बार तय समय से मानसून चार-पांच दिन देरी से आने की उम्मीद है। ‌ इसके साथ मौसम विभाग ने बताया कि इस साल इसके सामान्य रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, ‘हम मानसून के 4 जून के आसपास केरल पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। 1 जून से पहले हमें मानसून के आने की उम्मीद नहीं है। इस साल मानसून सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान जून में सामान्य से कम वर्षा का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

IMD के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पूरे मानसून के दौरान 92% बारिश के आसार हैं यानी सामान्य से कम। बाकी हिस्सों में सामान्य और सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है। 

IMD ने कहा, “वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हमें बारिश और आंधी जैसी प्री-मानसून कंडीशन दिखाई दे ही हैं। इसके चलते ही हमें दिल्ली और उसके आसपास के शहरों के मौसम में राहत दिखाई दे रही है। IMD ने पिछले साल 27 मई को मानसून के आने का अनुमान जाहिर किया था, लेकिन यह 2 दिन लेट 29 मई को तटों से टकराया। पिछले 2005 से 2022 तक IMD ने मानसून के जो अनुमान जाहिर किए, वह सही साबित हुए। केवल 2015 में अनुमान गलत साबित हुआ था।

Leave a Comment