karwa chauth 2022 : करवा चौथ पर इस बार कई अद्भुत योग का बन रहा संयोग  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

karwa chauth 2022 : करवा चौथ पर इस बार कई अद्भुत योग का बन रहा संयोग 

इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस बार करवा चौथ पर कई अद्भुत योग का संयोग बन रहा है, साथ ही इस बार ग्रहों की खास स्थिति बन रही है। जो इस दिन के महत्व को दोगुना कर रही है।  करवा चौथ पर इस बार 46 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसके प्रभाव से सुहागिनों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।‌ करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और महालक्ष्मी का योग बन रहा है। 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ गुरुवार के दिन है. इस दिन 46 साल बाद गुरु(बृहस्पति) ग्रह अपनी स्वराशि मीन में रहेंगे। ऐसा संयोग 23 अक्टूबर 1975 को बना था। गुरु-शुक्र ग्रह वैवाहिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में करवा चौथ पर बृहस्पति के अपनी राशि में होने से पति-पत्नी को सुखी दांपत्य जीवन और सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

Related posts

1 फरवरी, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Gold Silver lovest Price Today : सोना-चांदी की भारी गिरावट ने बाजार को हिलाया

admin

21 अप्रैल, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment