इस बार भाजपा के स्थापना दिवस पर अलग नजारा दिखाई देगा, कार्यकर्ताओं को दिए गए खास निर्देश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

इस बार भाजपा के स्थापना दिवस पर अलग नजारा दिखाई देगा, कार्यकर्ताओं को दिए गए खास निर्देश

इस बार भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस अलग होगा। इसके लिए पूरे देश भर में भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं यूपी में इस बार भाजपा की विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद पार्टी अपना स्थापना दिवस 6 अप्रैल को भव्य रूप से मनाने जा रही है। इसके लिए राज्य भर में मंडल स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। इसलिए तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी हर मंडल में तीन कार्यक्रम करेगी। पहले कार्यक्रम के तहत पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता शोभायात्रा निकालेंगे। इसमें कार्यकर्ता पार्टी की टोपी लगाकर और पार्टी का पटका गले में डालकर निर्धारित मार्गों से निकलेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता देश भक्ति के गीत गाते हुए चलेंगे। शोभायात्रा की एक और खास बात होगी कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और योजनाएं लिखी हुईं तख्तियां लिए रहेंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को की गई थी। 

Related posts

बजट में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए दिया गया जोर

admin

महाराष्ट्र संकट पर संसद परिसर में सांसद ने पुष्पा स्टाइल में किया एक्शन

admin

पीएम मोदी ने एक्शन एआई सबमिट के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात

admin

Leave a Comment