एक बार फिर दुनिया का सबसे खुशहाल बना यह देश, भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

एक बार फिर दुनिया का सबसे खुशहाल बना यह देश, भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार

आज दुनिया में कौन सा ऐसा व्यक्ति है जो खुश नहीं रहना चाहता है। लेकिन व्यक्ति तभी खुश रह सकता है जब उसका देश भी खुशहाल हो। हम फिलहाल उदाहरण रूस और यूक्रेन का ले सकते हैं। ‌ इन दोनों देशों में से 23 दिनों से भीषण जंग जारी है हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में चारों ओर तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। ‌ऐसे ही अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने के बाद  अफगानी नागरिक भी बहुत ज्यादा डिस्टर्ब हैं। ऐसे हाल में अफगानिस्तान के लोग खुश नहीं रह सकते हैं। खैर, यह तो बातें इन देशों की जहां उथल-पुथल मची हुई है। ‌अब बात करते हैं दुनिया में सबसे खुशहाल देश की । ‌शुक्रवार को यानी आज होली के दिन संयुक्त राष्ट्र की एनुअल हैप्पीनेस इंडेक्स में फिनलैंड लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल (हैप्पीनेस) देश चुना गया है। जबकि तालिबानी हुकूमत से जूझ रहा अफगानिस्तान सबसे नाखुश देश है। डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड टाॅप 5 में खुशहाल देशों में शामिल हैं। जबकि अमेरिका 16वें और ब्रिटेन 17वें नंबर है। इस लिस्ट में भारत का नंबर 136वां है। पिछले बार भारत का नंबर 139वां था, यानी भारत की रैंकिंग सुधर गई है। लेकिन फिर भी जो जीवन का मूलमंत्र है प्रत्येक मनुष्य को हर परिस्थिति में खुश रहना चाहिए, ‌ समस्याएं तो आती-जाती रहती हैं। 

Related posts

Russ Ukraine war : रूसी सेना कैंप पर आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 11 सैनिकों की मौत

admin

NO RESULT : बारिश की वजह से न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच दूसरा वनडे रद

admin

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति नोबेल कमेटी को नापसंद, मारिया कोरिना मचाडो को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

admin

Leave a Comment