कार दुर्घटना में युवा गायक गुंजन डंगवाल का आकस्मिक निधन से संगीत जगत में छाया शोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

कार दुर्घटना में युवा गायक गुंजन डंगवाल का आकस्मिक निधन से संगीत जगत में छाया शोक

(Singer gunjan dandwal dies) : एक साथ हादसे में युवा गायक गुंजन डंगवाल का आकस्मिक निधन से हजारों प्रशंसकों में शोक की लहर छा गई। गुंजन डंगवाल उत्तराखंड में गायन और संगीत के क्षेत्र में लोकप्रिय थे। ‌उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। ‌‌मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश के युवा लोकगायक एवं संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल जी के सड़क हादसे में निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन उत्तराखण्ड संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

बता दें कि शुक्रवार शाम को गुंजन डंगवाल देहरादून से चंडीगढ़ निकले थे उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा यह उनका आखिरी सफर है। चंडीगढ़ से शनिवार सुबह जब वापस देहरादून आ रहे थे तब उनकी कार हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उनकी दुखद मृत्यु हो गई। ‌‌मूल रूप से अखोड़ी गांव जाखणीधार टिहरी निवासी गुंजन का परिवार इन दिनों देहरादून के केदारपुरम में रहता है। 26 वर्षीय गुंजन ने देहरादून में ही अपना स्टूडियो खोला था। कम समय में उन्होंने संगीत क्षेत्र में मुकाम हासिल पाया।

Related posts

भाजपा की जीत के बाद पहली बार सीएम योगी की मुलाकात पर पीएम मोदी ने कही यह बात

admin

BREAKING Monsoon Session Odinance Passed : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली में अध्यादेश से जुड़े विधेयक को दी मंजूरी, मानसून सत्र के दौरान संसद में पेश हो सकता है यह बिल

admin

Operation sindoor debate घाटी में ऑपरेशन महादेव के तहत  तीनों आतंकियों को कैसे ढेर किया, गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में बताया पूरा घटनाक्रम

admin

Leave a Comment