Odissa Health Minister Naba Das : जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को डॉक्टरों की टीम बचा नहीं सकी, अस्पताल में ली अंतिम सांस - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Odissa Health Minister Naba Das : जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को डॉक्टरों की टीम बचा नहीं सकी, अस्पताल में ली अंतिम सांस



ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को डॉक्टरों की कड़ी मेहनत के बाद भी बचाया नहीं जा सका। भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में नब किशोर दास ने अंतिम सांस ली। ‌ वहीं अस्पताल में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत तमाम नेता स्वास्थ्य मंत्री का हाल जानने पहुंचे। बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान उन पर एक पुलिसकर्मी ने ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और उनके सीने में गोली लगी थी। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास के ऊपर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से राजधानी भुनेश्वर लाया गया। यहां पर नब किशोर दास को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां राज्य की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा टीम उन्हें बचाने में लगी हुई थी। ‌ लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। गोली मारने वाले एसआई को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए लिखा कि ओडिशा सरकार में मंत्री श्री नाबा किशोर दास जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना। शांति।

यह भी पढ़ें– 👇

VIDEO जानलेवा हमला : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर कार से उतरते ही उनके ही सुरक्षाकर्मी ने सीने पर बरसाईं ताबड़तोड़ 5 गोलियां, हालत बेहद गंभीर, देखें वीडियो

Related posts

धामी ने रामनगर के हनुमान धाम में की पूजा, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

admin

Uttarakhand Weather उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में होगी बहुत भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

admin

Asad Ahamed Encounter UP Eye Witness VIDEO : यूपी में एनकाउंटर के बाद चढ़ा सियासी पारा, उमेश पाल मर्डर कांड के हत्यारे असद और गुलाम मोहम्मद को पुलिस और एसटीएफ ने झांसी में मारने के लिए ऐसे बिछाया जाल, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment