योगी सरकार के इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, यूपी चुनाव में चौथे चरण के लिए मतदान शुरू - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, यूपी चुनाव में चौथे चरण के लिए मतदान शुरू

आज देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश फिर चुनावी माहौल में रंगा हुआ है। यूपी में 10 फरवरी से शुरू हुए विधानसभा के पहले चरण का चुनाव अब चौथे चरण तक आ गया है। प्रदेश में चौथे चरण के लिए सवेरे 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाता आज एक बार फिर अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। वोट डालने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है। सबसे खास बात यह है कि इस बार केवल यूपी में ही मतदान हो रहा है। आज यूपी में हालांकि मौसम कुछ बिगड़ा हुआ है इसके बावजूद भी लोग अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनने के लिए बूथ केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। बता दें कि आज यूपी विधानसभा के चौथे चरण में आज 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 91 महिला प्रत्याशी हैं। चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार का दौर सोमवार की शाम खत्म हो गया था। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों वोटिंग हो रही है। चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं। इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी वोट डाले जा रहे हैं। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई अदिती सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। राजधानी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुबह वोटिंग शुरू होते ही मतदान किया। मायावती ने लखनऊ के चिल्ड्रन पैलेस नर्सरी स्कूल में पोलिंग बूथ पर सबसे वोट डाला है।पीएम मोदी ने की मतदान की अपील, बोले- लोकतंत्र मजबूत करने में योगदान दें

Related posts

गोरखपुर में सीएम योगी ने रात में रैन बसेरों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

admin

Video Deputy CM Brijesh Pathak Holi celebrate Camel : यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ऊंट पर सवार होकर खेली अनोखी होली, फिल्मी गाने पर डांस भी किया, उड़ाया गुलाल, लोगों की जुटी भीड़, देखें वीडियो

admin

यूपी में ट्रक चालक बीच शहर में कार को कई किलोमीटर तक घसीटता गया, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान, पीछे दौड़ती गई पुलिस ने ट्रक को रोका, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

admin

Leave a Comment