Bihar Caste Survay बिहार में सभी जातियों की रिपोर्ट की गई जारी, जानिए राज्य में किस जाति की कितनी है जनसंख्या - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent राजनीतिक राष्ट्रीय

Bihar Caste Survay बिहार में सभी जातियों की रिपोर्ट की गई जारी, जानिए राज्य में किस जाति की कितनी है जनसंख्या

बिहार की नीतीश सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं। बिहार में कुल 13 करोड़ से अधिक की आबादी है। इसमें से सबसे ज्यादा 63% ओबीसी ( 27% पिछड़ा वर्ग+ 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग) वर्ग की आबादी है। इसके बाद बिहार में एससी वर्ग की 19% आबादी है। आइए जानते हैं बिहार जातिगत जनगणना के 10 बड़े फैक्ट। राजधानी पटना में सोमवार 2 अक्टूबर को बिहार के मुख्य सचिव के प्रभार में विकास आयुक्त विवेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंकड़े की रिपोर्ट जारी की। इसके साथ ही जाति आधारित गणना से सम्बंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें पूरी रिपोर्ट है। प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति से सम्बंधित आंकड़े बाद मे जारी होंगे, अभी पहले चरण मे जाति के आंकड़े जारी किये गए हैं।

1- बिहार में कुल आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है. 

2- बिहार में 27% ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) की आबादी है। 

3– राज्य में अत्यंत पिछड़ा वर्ग की आबादी 36% है। 

4- बिहार में एससी वर्ग की आबादी 19% है। 

5- अनुसूचित जनजाति यानी एसटी वर्ग की आबादी 1.68% है।

6 – बिहार में सवर्णों की तादाद 15.52% है। 

7- ब्राह्मणों की आबादी 3.66 प्रतिशत है। 

8 – बिहार में भूमिहार की आबादी 2.86 फीसदी है। 

9- बिहार में कुर्मी समुदाय की जनसंख्या 2.87 फीसदी है। 

10 – बिहार में राजपूतों की आबादी 3.45 फीसदी है।

Related posts

1 दिसंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Himachal Pradesh Tax Free Budget : हिमाचल सरकार ने बजट में घोषणाओं की लगाई छड़ी, सीएम सुखविंदर राज्य में बसाएंगे “नया शहर” युवाओं को रोजगार, महिलाओं और छात्राओं को दी सौगात, टैक्स फ्री बजट के साथ 13 नई योजनाएं भी घोषित की

admin

मौजूदा समय में हम बहुत कुछ खो चुके हैं, प्रकृति हमें अलर्ट कर रही है, संभल जाइए

admin

Leave a Comment