Uttarakhand उत्तराखंड की धामी सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, 6 जिलों के डीएम भी हटाए गए, 21 पीसीएस अफसर भी बदले - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttarakhand उत्तराखंड की धामी सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, 6 जिलों के डीएम भी हटाए गए, 21 पीसीएस अफसर भी बदले

उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने 44 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें छह जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं।
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। 21 पीसीएस सरकारी भी बदले गए हैं। आईएएस धीरज गर्ब्याल को ग्राम्य विकास सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पराग मधुकर विशेष सचिव, पंचायती राज बनाए गए हैं। वहीं, आईएएस सोनिका को एचआरडीए उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। आईएएस हिमांशु खुराना वन विभाग के अपर सचिव बनाए गए हैं। आईएएस गौरव कुमार डीएम चमोली बनाए गए हैं। वहीं, संदीप तिवारी निदेशक, समाज कल्याण हल्द्वानी बनाए गए हैं।


उत्तराखंड सरकर ने आईएएस रवनीत चीमा अपर सचिव पुनर्गठन विभाग बनाए गए हैं। साथ ही, आशीष भटगाईं डीएम पिथौरागढ़ बनाए गए हैं। प्रकाश चंद्र आयुक्त दिव्यांगजन विभाग नियुक्त किए गए हैं। वहीं, बागेश्वर डीएम के पद पर आईएएस आकांक्षा कोंडे की प्रतिनियुक्ति की गई है। सरकार की ओर से तबादलों की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अंशुल सिंह डीएम अल्मोड़ा बनाए गए हैं। वहीं, ललित मोहन रयाल डीएम नैनीताल बनाए गए हैं। चंद्रेश यादव से सचिव पंचायतीराज का चार्ज हटाया गया है। वहीं, दिलीप जावलकर से सचिव ग्राम विकास और वीवीआरसी पुरूषोत्तम से निदेशक मत्स्य का चार्ज हट गया है।



21 पीसीएस अधिकारियों का तबादला


प्रदेश के 21 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। धामी सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपने कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड में 2027 के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रदेश में बड़े स्तर पर तबादलों को भी अलग नजर से देखा जा रहा है।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 122 नेताओं की स्टीयरिंग कमेटी का किया एलान, इन नेताओं को मिली जगह, देखें लिस्ट

admin

पहलागाम आतंकी हमला : घटनास्थल पर पहुंचे अमित शाह ने आतंकियों को ललकारा, भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

admin

Uttarakhand : सीएम धामी ने हरिद्वार और टिहरी में नए डीएम की तैनाती की, शासनादेश जारी, आईएएस अधिकारी कर्मेंद्र सिंह को जमीन घोटाले के मामले में किया गया था सस्पेंड

admin

Leave a Comment