Congress Standing Committee Rahul Gandhi : संसद की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय ने दी बड़ी जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 17, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Congress Standing Committee Rahul Gandhi : संसद की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय ने दी बड़ी जिम्मेदारी

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद आज लोकसभा सचिवालय की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रक्षा पर संसदीय स्थायी समिति के लिए नॉमिनेट किया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से बुधवार बताया गया कि कांग्रेस सांसद अमर सिंह को भी समिति में नॉमिनेट किया गया है।

लोकसभा सचिवालय की ओर से कहा गया कि आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू को कृषि, पशुपालन और फूड प्रोसेसिंग समिति के लिए नामित किया गया है।‌ सुशील कुमार रिंकू ने हाल ही में जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीता था और वे लोकसभा में आप के एकमात्र सदस्य हैं। 

एनसीपी के फैजल पी पी मोहम्मद, जिनकी लोकसभा सदस्यता मार्च में बहाल हुई थी, उन्हें उपभोक्ता मामले, भोजन और सार्वजनिक वितरण समिति के लिए नामित किया गया है। दरअसल, राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ के जिस मामले में सजा हुई थी वो 2019 का मामला था।

कांग्रेस नेता ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, ‘सभी चोरों का एक ही सरनेम ‘मोदी’ कैसे हो सकता है।’ मालूम हो कि, 2 वर्ष या उससे अधिक की सजा मिलने पर किसी भी सांसद को अयोग्य घोषित किया जाता है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त, 2023 को राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी। राहुल केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद हैं।  

Related posts

Prayagraj MahaKumbh Accident प्रयागराज के महाकुंभ हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को सीएम योगी ने आर्थिक सहायता देने का किया एलान, भगदड़ में मरने वालों की संख्या 30 हुई

admin

Weather Rain : बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत, अगले 3 दिन तक अधिकांश राज्यों में बारिश और ओले गिरेंगे, अनशन पर बैठे कर्मचारियों का तेज आंधी उड़ा ले गई पंडाल, टेंट हुआ तहस-नहस, देखें वीडियो

admin

सीएम धामी ने अजमेर के ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना, उत्तराखंड की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

admin

Leave a Comment