उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति 4 मार्च को दिल्ली में करेंगी सम्मानित, सीएम धामी ने दी बधाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति 4 मार्च को दिल्ली में करेंगी सम्मानित, सीएम धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। बागेश्वर की कविता देवी और देहरादून की निकिता चौहान को आगामी 4 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान को उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान बताया है। जनपद बागेश्वर से सरपंच कविता देवी और देहरादून जिले से सरपंच निकिता चौहान को अपने गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य व असाधारण योगदान देने के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित किया गया है। सरपंच निकिता चौहान और कविता देवी को सम्मान मिलने की खुशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बधाई दी है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की महिला सरपंचों के कार्य को देश में पहचान मिलना गौरव का क्षण है। ये सम्मान प्रदेश की महिलाओं की मेहनत और उनकी कार्य क्षमता को दर्शाता है।

Related posts

Uttarakhand Panchayat Chunav: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नतीजे कल आएंगे, आयोग ने पूरी की तैयारी 

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर युवा महोत्सव का किया शुभारंभ

admin

School closed : मंगलवार को भी देहरादून में फिर तेज बारिश की वजह से कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

admin

Leave a Comment