उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति 4 मार्च को दिल्ली में करेंगी सम्मानित, सीएम धामी ने दी बधाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति 4 मार्च को दिल्ली में करेंगी सम्मानित, सीएम धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की दो महिला सरपंचों को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। बागेश्वर की कविता देवी और देहरादून की निकिता चौहान को आगामी 4 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान को उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान बताया है। जनपद बागेश्वर से सरपंच कविता देवी और देहरादून जिले से सरपंच निकिता चौहान को अपने गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य व असाधारण योगदान देने के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित किया गया है। सरपंच निकिता चौहान और कविता देवी को सम्मान मिलने की खुशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बधाई दी है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की महिला सरपंचों के कार्य को देश में पहचान मिलना गौरव का क्षण है। ये सम्मान प्रदेश की महिलाओं की मेहनत और उनकी कार्य क्षमता को दर्शाता है।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं उतरेंगे इस बार चुनावी मैदान में, पत्र लिखकर बताई मन की बात

admin

Kedarnath Temple Mobile Ban : केदारनाथ मंदिर पर मोबाइल पर बैन, इस्तेमाल पर लगेगा जुर्माना

admin

भाजपा ने उत्तराखंड में बनाई नई टीम, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

admin

Leave a Comment