उत्तराखंड स्थित सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड स्थित सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए

उत्तराखंड स्थित सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट आज पूरे विधि विधान के साथ खोल दिए गए हैं। शनिवार सुबह 10:30 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। ‌हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद लोकपाल लक्ष्मण के मंदिर के कपाट खुलेंगे। वहीं पहला जत्था सेना के बैंड के मधुर ध्वनि के बीच पंच प्यारे की अगुवाई में घाघरिया से हेमकुंड साहिब रवाना हुआ। हेमकुंड साहिब में इस साल भारी बर्फबारी के चलते 8 फीट तक बर्फ जमी है। भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब से 3 किमी नीचे घोड़ा खच्चरों को रोका जा रहा है। वहीं हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर 2000 सिख यात्री मौजूद रहे।

Related posts

मकर संक्रांति पर उत्तराखंड स्थित भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान के साथ खोले गए

admin

Uttarakhand उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष पर देशभर से पहुंचे संत एवं धर्माचार्यों ने सीएम धामी से भेंट कर दी शुभकामनाएं

admin

उत्तराखंड में सात आईएएस के किए गए ट्रांसफर, 3 जिलों के डीएम बदले गए, देखें शासनादेश

admin

Leave a Comment