हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर आज लग सकती है मुहर, दिल्ली में हाईकमान की बड़ी मीटिंग के लिए सीएम सुखविंदर समेत तमाम पार्टी के नेता पहुंचे, यह छह नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर आज लग सकती है मुहर, दिल्ली में हाईकमान की बड़ी मीटिंग के लिए सीएम सुखविंदर समेत तमाम पार्टी के नेता पहुंचे, यह छह नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे




हिमाचल प्रदेश राज्य कांग्रेस इकाई के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। लंबे अंतराल से राज्य कांग्रेस का संगठन खाली पड़ा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष और ब्लॉक तक सभी कार्यकारिणी भंग है। इसके साथ हिमाचल प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता जिसमें मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंचे हैं। आज दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान हिमाचल के कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहा है। हिमाचल कांग्रेस को 9 महीने के अंतराल के बाद जल्द नया संगठन और प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू समेत राज्य के दूसरे सीनियर नेताओं को दिल्ली बुलाया है। खड़गे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे ।


इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कैबिनेट मंत्रियों सहित पूर्व पार्टी अध्यक्ष भी भाग लेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और दोनों सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी भी इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे। यह पहला मौका है जब राहुल गांधी बैठक ले रहे हैं। ऐसे में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नाम पर सभी की राय ली जाएगी और नाम फाइनल कर दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस कमेटी पर भी अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष की बात करें तो 6 से ज्यादा नाम चर्चा में है। अध्यक्ष पद की दौड़ में मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक कुलदीप राठौर और संजय अवस्थी का नाम चर्चा में है।  एससी कोटे से अध्यक्ष बनाया गया तो विनय कुमार, विनोद सुल्तानपुरी और सुरेश कुमार को दावेदार माना जा रहा है। मौजूदा हालात में विनय कुमार की दावेदारी को सबसे मजबूत माना जा रहा है।



प्रदेश में बीते साल 6 नवंबर से कांग्रेस बिना संगठन के है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य, जिला और ब्लॉक कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी भंग कर रखी हैं। इससे 9 महीने से पार्टी की सभी एक्टिविटी बंद है।

Related posts

Watch video : हिमाचल में पीएम मोदी ने भाजपा से बागी हुए नेता कृपाल परमार से फोन पर की बात, कहा- “चुनाव से हट जाओ”, देखें लाइव वीडियो

admin

US president election : राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत

admin

शर्मसार हुई वर्दी :  देहरादून राजपुर रोड के थानाध्यक्ष ने ऑन ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर तीन वाहनों को मारी टक्कर, एसएसपी ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment