लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का आज होगा लोकार्पण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी जनता को करेंगे समर्पित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का आज होगा लोकार्पण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी जनता को करेंगे समर्पित

महत्वाकांक्षी ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का शुक्रवार को लोकार्पण होगा। राजधानी की लाइफ लाइन कही जाने वाली गोमती नदी किनारे से होकर पांच लाख से अधिक लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे। समतामूलक से निशातगंज मार्ग, निशातगंज से हनुमान सेतु, हनुमान सेतु से डालीगंज और डालीगंज से पक्का पुल तक ब्रिज, आरओबी आदि बनाए गए हैं।

पहला चरण सात किलोमीटर व दूसरा चार किलोमीटर लंबा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे जनता को सौंपेंगे।

लखनऊ विकास प्राधिकरण आईआईएम रोड से किसान पथ के बीच 28 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण करा रहा है। इससे शहर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। द्वितीय चरण में समतामूलक चौराहे से निशातगंज के मध्य लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत से तीन अहम विकास कार्य कराए गए।

इनमें 45 करोड़ रुपये की लागत से कुकरैल नदी पर 240 मीटर लंबा व 24 मीटर चौड़ा छह-लेन का ब्रिज, कुकरैल से निशातगंज के मध्य 40 करोड़ रुपये की लागत से 1.10 किलोमीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा बंधा व सड़क निर्माण का कार्य कराया गया है।

ऐसे ही निशातगंज में 240 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़े छह-लेन के ब्रिज का निर्माण 45 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है। कॉरिडोर निर्माण में हनुमान सेतु से गोमती पुल निशातगंज मार्ग तक सड़क की चौड़ाई 10 से बढ़ाकर 18 मीटर चौड़ी की गई।

सड़क चौड़ी होने पर निशातगंज व कुकरैल चौराहा भी उपयोगी होगा। साथ ही नए व पुराने लखनऊ का फासला ग्रीन कॉरिडोर मिटाएगा। ग्रीन कॉरिडोर किनारे हार्टीकल्चर व सुंदरीकरण के कार्य भी हुए हैं। इसके बाद योजना के तीसरे व चौथे चरण का कार्य होता रहेगा।

ग्रीन कारिडोर के चरण

पहला चरण : आईआईएम रोड से पक्का पुल तक। यह काम पूरा हो चुका है।
दूसरा चरण : पक्का पुल से पिपराघाट तक। यह काम भी पूरा हो चुका है।
तीसरा चरण : पिपराघाट से शहीद पथ तक। इसको भी हरी झंडी मिल चुकी है।
चौथा चरण : शहीद पथ से किसान पथ तक। इसकी भी तैयारियां चल रही हैं।
झूलेलाल वाटिका में होगी जनसभा

मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री समतामूलक के पास फीता काटकर उद्घाटन और झूलेलाल वाटिका में जनसभा करेंगे। प्राधिकरण अधिकारी लोकार्पण समारोह की तैयारियों में जुटे हैं। मनकामनेश्वर मंदिर की दूसरी ओर होने वाली जनसभा में दस हजार लोग जुटेंगे।

वहां पंडाल बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई। दूसरे चरण में सिर्फ केजीएमयू के पास आरओबी का निर्माण चल रहा है, बाकी पूरा मार्ग बनकर तैयार है। समारोह में लोगों को लाने के लिए 300 बसें लगाई गई हैं। इसमें 200 नगर क्षेत्र व 100 ग्रामीण क्षेत्र की हैं।

राजधानी को कई फ्लाईओवर व पुलों की मिलेगी सौगात

राजधानी में सेतु निगम कई पुल, फ्लाईओवर और आरओबी बनाने का काम तेजी से कर रहा है। इनमें कई बनकर तैयार हो गए हैं और उन पर वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया है। सेतु निगम की टीम ने हाल ही में मरी माता मंदिर फ्लाईओवर, मलिहाबाद के रैथा में पीएम टेक्सटाइल पुल का काम भी पूरा कर लिया है।

इसके साथ ही अप्रैल 2026 में केसरी खेड़ा फ्लाईओवर का काम भी पूरा करने का दावा किया है। इसी तरह मोहनलालगंज में सई नदी के ऊपर भी सेतु बनकर तैयार है और फिनिशिंग का काम बाकी है। पारा, मेहंदी घाट, पक्का पुल है।

यही नहीं आने वाले चंद माह में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर भी फ्लाईओवर बनाने का काम लोक निर्माण विभाग की शाखा एनएच शुरू करने जा रही है। उधर लखनऊ से आगरा जाने के लिए अवध चौराहे पर अंडर पास बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

Related posts

शाम छह बजे तक प्रमुख खबरों की सुर्खियां, जानिए एक नजर में

admin

डिजिटल टैक्स सिस्टम मजबूत, इनकम टैक्स की नई साइट पर ‘कर साथी’ लॉन्च, टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी सुविधा

admin

VIDEO सीएम सुखविंदर सिंह की बड़ी घोषणा : हिमाचल में 700 पदों पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी, राज्य के 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम होगा शुरू

admin

Leave a Comment