Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान सरकार ने स्कूल-कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में होली खेलने पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक, पाक शिक्षा आयोग के फैसले का विरोध भी हो रहा

पाकिस्तान की सरकार ने अब स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालय में हिंदुओं का त्योहार होली खेलने के लिए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह आदेश पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग में जारी किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम रिएक्शन हा रहे हैं। ‌ वहीं दूसरी ओर इस फैसले के बाद पाकिस्तान उच्च शिक्षा आयोग का विरोध भी शुरू हो गया है। ‌जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में होली समारोह पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया है कि इस तरह की गतिविधियां देश के सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों से पूरी तरह अलग हैं और देश की इस्लामी पहचान का क्षरण हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की इस खबर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग द्वारा शैक्षणिक संस्थानों पर होली पर प्रतिबंध तब लगाया जब 12 जून को इस्‍लामाबाद स्थित कायदे-ए-आजम यूनिवर्सिटी में होली का महोत्‍सव आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम का आयोजन मेहरान स्‍टूडेंट काउंसिल की तरफ से किया गया था जो यूनिवर्सिटी का गैर-राजनीतिक सांस्‍कृतिक संगठन है। इस आयोजन का जमकर विरोध किया हुआ था और अब बैन लगाने का फैसला लिया गया है।

Leave a Comment