August 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

भाजपा से नजदीकियों की वजह से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को हाईकमान ने सभी पदों से हटाया

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को दूसरे दलों के नेताओं से मुलाकात करना भारी पड़ गया। पिछले काफी दिनों से उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर पार्टी के गाइडलाइन के खिलाफ काम करने के आरोप लग रहे थे। यही नहीं उनकी भाजपा नेताओं से बढ़ती नजदीकियां कांग्रेस हाईकमान को नागवार गुजरी। बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया । कांग्रेस हाईकमान की ओर से इसके लिए पत्र भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि पिछले दिनों किशोर उपाध्याय उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से रात के अंधेरे में मिले थे। इसके साथ उपाध्याय ने सपा नेता अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। हाईकमान ने इसे अनुशासन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। 

Leave a Comment