दिल्ली के इंडिया गेट अमर जवान ज्योति पर 50 साल से जल रही लौ अब नहीं दिखाई देगी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 20, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

दिल्ली के इंडिया गेट अमर जवान ज्योति पर 50 साल से जल रही लौ अब नहीं दिखाई देगी

आप लोगों ने दिल्ली में इंडिया गेट जरूर देखा होगा। यहां आपने यहां ‘अमर जवान ज्योति पर जलती लौ’ जरूर देखी होगी। लेकिन अब यह लौ इंडिया गेट पर दिखाई नहीं देगी। 50 साल से चली आ रही परंपरा में आज बदलाव किया जा रहा है। इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति को आज नेशनल वॉर मेमोरियल पर प्रज्जवलित किया जाएगा। बता दें कि मोदी सरकार ने नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण वर्ष 2019 में किया था। शुक्रवार दोपहर इसकी लौ को वॉर मेमोरियल की ज्योति में ही मिला दिया जाएगा। दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति साल 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारतीय शहीद सैनिकों को याद दिलाती है। तत्कालीन इंदिरा सरकार ने साल 1972 में इंडिया गेट पर प्रज्जवलित किया था। यह वीर स्थल शहीद हुए सैनिकों के शौर्य, वीरता और पराक्रम की याद दिलाता है। यहां शहीदों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए हैं।  अमर जवान ज्योति पर हर साल गणतंत्र दिवस परेड से पहले राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुख शहीद हुए सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि देने आते हैं।

Related posts

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की संसद की सदस्यता रद करने पर समर्थकों ने काटा बवाल

admin

E-Passport : पासपोर्ट धारकों के लिए अच्छी खबर : अब जल्द ही मोदी सरकार जारी करेगी “स्मार्ट पासपोर्ट”

admin

उदयपुर में तालिबानी हत्या के बाद देश भर में गुस्सा, घटना को हैंडल करने में जुटे गृहमंत्री अमित शाह, इस एजेंसी को सौंपी जांच की जिम्मेदारी

admin

Leave a Comment