Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

इंडिया गेट की अमर जवान ज्योति की लौ को नेशनल वॉर मेमोरियल में विलय किया गया, देखें ऐतिहासिक पल की तस्वीरें

आज राजधानी दिल्ली में 50 साल बाद एक नए ऐतिहासिक पल की शुरुआत हुई। दिल्ली इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर जल रही लौ को शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली में ही नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्योति में विलय कर दिया गया। इस पल को देखने के लिए तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत कई सैनिक मौजूद रहे। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध के 50 साल पूरे होने के मौके पर अब इस अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शिफ्ट करने का फैसला किया गया । केंद्र सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सवाल उठाए । कांग्रेस ने अमर जवान ज्योति की लौ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शिफ्ट करने के फैसले को शहीदों का अपमान बताया। विपक्ष के सवाल पर सरकार का कहना है कि अमर जवान ज्योति की लौ बुझाई नहीं जा रही, इसका सिर्फ विलय किया गया है ‌।

Leave a Comment