September 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड विधान सभा का पहला सत्र 9 मार्च से भराड़ीसैंण में होगा

Gurmit Singh ने उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा को वर्ष 2026 के प्रथम सत्र के लिए आहूत कर दिया है। यह सत्र सोमवार, 09 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से Uttarakhand Vidhan Sabha Bhawan Bhararisain में आयोजित होगा। इस संबंध में राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विधान सभा के इस सत्र को आगामी वित्तीय वर्ष की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना है कि सरकार बजट से जुड़े प्रस्ताव, विकास योजनाओं और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगी। साथ ही विपक्ष भी राज्य से जुड़े अहम विषयों को सदन में उठाने की तैयारी में है।
भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधान सभा भवन में होने वाला यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, जहां प्रदेश के समग्र विकास, कानून व्यवस्था, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन होने की उम्मीद है।

Leave a Comment