उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे ड्रिलिंग का काम फिर रुका, अब कल ही मिलेगी अच्छी खबर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 31, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे ड्रिलिंग का काम फिर रुका, अब कल ही मिलेगी अच्छी खबर

उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल में 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब मैनुअली ही मलबा हटाने का काम किया जायेगा। ऑगर मशीन के सामने लोहे जैसी कोई चीज दोबारा आने के बाद मशीन से ड्रिलिंग का काम रोकने का फैसला लिया गया है। इसमें अभी और वक्त लग सकता है और आज रात शुक्रवार (24 नवंबर) को रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं हो पायेगा। ऑगर मशीन को भी हटाने का काम किया जा रहा है।

उत्तरकाशी टनल हादसे की बात करें तो पिछले 13 दिनों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। करीब 48 मीटर हिस्से में पाइप अंदर जा चुके हैं और आगे के 12 मीटर का हिस्सा काफी अहम है। ड्रिलंग के दौरान कई बार परेशानी आई है और ऑगर मशीन आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसका कारण मशीन के रास्ते में कुछ न कुछ लोहे का सामान आ जाता है और इससे मशीन भी खराब हो रही है।

बता दें कि 12 नवंबर को दीपावली की सुबह से चारधाम रोड परियोजना के काम में लगे 41 श्रमिक मलबा आने के कारण सुरंग में फंसे हैं। हालांकि उनसे संपर्क भी बना हुआ है और बात भी हुई है। सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केंद्र और राज्य सरकार की सभी एजेंसियां मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में है और पीएम मोदी लगातार मजदूरों के बारे में पूरी जानकारी ले रहे हैं। 

Related posts

Up 8 IPS Officer Transfer यूपी में आठ आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

admin

हिमाचल प्रदेश में गौतम अडानी के अचानक दो सीमेंट के प्लांट बंद करने पर सुखविंदर सरकार ने लिया एक्शन

admin

31 दिसंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment