कांग्रेस ने ऋषिकेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए, भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों पर साधा निशाना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

कांग्रेस ने ऋषिकेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए, भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों पर साधा निशाना



उत्तराखंड की तीर्थ नगरी ऋषिकेश में शनिवार 11 मार्च को कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। इस मौके पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। ‌ साथ ही उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों संसदीय सीट जीतने का दावा किया। हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के दौरान हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा केवल हाथ पकड़ने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि लोगों के हाथ को पकड़ कर उनके दिलों तक पहुंचने की यह यात्रा बननी चाहिए। इस यात्रा के माध्यम से जनता को यह संदेश देना है 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता परिवर्तन करने जा रही है।

Related posts

चुनाव आयोग ने 3 विधानसभा उपचुनाव की तारीख का किया एलान, इन सीटों पर होगी वोटिंग

admin

Chhath Puja2022 : बिहार में छठ पूजा महापर्व शुरू, पहले दिन नहाए खाए से होगी शुरुआत, हरिद्वार में भी हुआ आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी हुईं शामिल

admin

उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी कल कैबिनेट बैठक में खेल नीति को देंगे हरी झंडी

admin

Leave a Comment