उत्तराखंड की तीर्थ नगरी ऋषिकेश में शनिवार 11 मार्च को कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। इस मौके पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों संसदीय सीट जीतने का दावा किया। हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के दौरान हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा केवल हाथ पकड़ने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि लोगों के हाथ को पकड़ कर उनके दिलों तक पहुंचने की यह यात्रा बननी चाहिए। इस यात्रा के माध्यम से जनता को यह संदेश देना है 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता परिवर्तन करने जा रही है।


Swami Prasad Maurya Badrinath Dham CM Pushkar Singh Dhami VIDEO : यूपी-उत्तराखंड समेत देशभर में रोष : स्वामी प्रसाद मौर्य के बाबा बद्रीनाथ धाम को लेकर दिए गए “बेहूदा” बयान पर भड़के सीएम धामी, सपा नेता ने भी किया पलटवार