Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

एसडीएम की हालत में सुधार नहीं, कल हादसे में गंभीर रूप से हुईं थीं घायल

उत्तराखंड के लक्सर की एसडीएम संगीता कनौजिया की अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। ऋषिकेश एम्स में इन्हें बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। बता दें कि मंगलवार सुबह एसडीएम की गाड़ी को ट्रक ने हरिद्वार लक्सर मार्ग पर जोरदार टक्कर मार दी थी। ‌इस हादसे में एसडीएम के चालक गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गई थी। ‌वहीं डीएम संगीता कनौजिया को गंभीर हालत में ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था। ‌एसडीएम कनौजिया को ऋषिकेश एम्स में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि उनकी विभिन्न जांचें और एमआरआई की थी। चिकित्सकों के अनुसार एमआरआई रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई हैं। साथ ही उनके एक हाथ की हड्डी भी टूटी पाई गई है।

Leave a Comment