September 14, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Assembly polls election commission of India Nagaland, Tripura and Meghalaya Date Announced केंद्रीय चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया एलान

भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा मेघालय और नगालैंड में आज केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हालांकि सुबह ही अनुमान लगाया जा रहा था कि चुनाव आयोग आज दोपहर करीब 2:30 इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। ‌ मुख्य केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज इन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया है। ‌त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को होगा।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि त्रिपुरा में नॉमिनेशन की तारीख 21 जनवरी से 30 जनवरी तक रहेगी। वहीं नागालैंड और मेघालय में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक है। नाम वापसी की आखिरी तारीख, त्रिपुरा- 2 फरवरी, मेघालय-नगालैंड-10 फरवरी रखी गई है।

Leave a Comment