September 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

गैरसैंण में 9 से 13 मार्च तक होगा विधानसभा का बजट सत्र


देहरादून/गैरसैंण। आगामी 09 मार्च (सोवार) से 13 मार्च (शुक्रवार) तक उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र विधान सभा भवन, भराड़ीसैण में आयोजित किया जाएगा। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैण में होने वाला यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पांच दिवसीय इस सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेगी। बजट में प्रदेश के विकास कार्यों, आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस रहने की संभावना है। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े अनुदान मांगों पर चर्चा और पारित करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाए जाने की संभावना है। सरकार की ओर से इन विषयों पर जवाब दिया जाएगा और आवश्यक विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे।

गैरसैंण में सत्र आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के ठहरने तथा आवागमन की समुचित व्यवस्था की जा रही है। बजट सत्र को लेकर प्रदेश की जनता और राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment