हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर भरोसा जताया, नेता प्रतिपक्ष बनाने पर काफी समय बाद पूर्व सीएम के चेहरे पर दिखाई दी "मुस्कान", देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 9, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर भरोसा जताया, नेता प्रतिपक्ष बनाने पर काफी समय बाद पूर्व सीएम के चेहरे पर दिखाई दी “मुस्कान”, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇



हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर एक बार फिर भाजपा हाईकमान ने भरोसा जताया है। यानी अब जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आएंगे। जयराम ने कई नेताओं को पीछे छोड़ते हुए नेता प्रतिपक्ष पद पर काबिज हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को पीटर हॉफ शिमला में हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विधायक दल का नेता चुना गया। जयराम ठाकुर विपक्ष के नेता होंगे। विधायक दल के नेता की रेस में जयराम ठाकुर के अलावा पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का नाम भी गिना जा रहा था। मगर पार्टी ने मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेता जयराम पर ही भरोसा जताया है। यानी अब विधानसभा सदन में जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के सामने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आएंगे।

Related posts

New colour Vande Bharat : देश की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत केसरिया रंग में जल्द ही दौड़ती हुई नजर आएगी

admin

(FIFA World Cup opening ceremony) कतर की राजधानी दोहा में फुटबॉल खेल का महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप का हुआ रंगारंग आगाज, देखें तस्वीरें

admin

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा

admin

Leave a Comment