August 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

New colour Vande Bharat : देश की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत केसरिया रंग में जल्द ही दौड़ती हुई नजर आएगी

देश की सबसे हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत अब नए रंग में दिखाई देगी। जल्द ही पटरियों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन केसरिया रंग में दौड़ती हुई नजर आएगी। शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने केसरिया रंग में रंगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) का रंग बदल दिया गया है। जी हां, यह ट्रेन अब ब्लू की जगह अब से केसरिया रंग में होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि, नया रंग असल में तिरंगे से प्रेरित है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में सुविधा के हिसाब से करीब 25 छोटे-छोटे अहम बदलाव भी किए गए हैं। यात्रियों और एक्सपर्ट्स ने इसके लिए सुझाव और अपने फीडबैक दिए थे। गौरतलब है कि, अश्विनी वैष्णव ने बीते शनिवार को कोच फैक्ट्री का इंस्पेक्शन किया। उन्होंने दक्षिणी रेलवे के सुरक्षा उपायों की समीक्षा भी की। इस बाबत रेल मंत्री ने बताया कि, ये मेक इन इंडिया का कॉन्सेप्ट है। यह हमारे देश के इंजीनियर और टेक्नीशियन्स द्वारा डिजाइन की गई है। हमने वंदे भारत ट्रेनों में फील्ड यूनिट्स से मिल रहे फीडबैक के हिसाब से कुछ और अहम बदलाव किए हैं।

Leave a Comment