Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 30, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

फिर बढ़ी तनातनी : दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ “स्टांप शुल्क चोरी” मामले में लिया एक्शन

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच तनातनी कम होने के बजाय और बढ़ती जा रही है।
अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ एक और मामले में एक्शन लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपराज्यपाल ने केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एलजी ने केजरीवाल पर स्टांप शुल्क की चोरी का आरोप लगाया है। उपराज्यपाल की तरफ से इसके लिए दिल्ली लोकआयुक्त के पास शिकायत दर्ज की गई है। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने उनके खिलाफ स्टांप ड्यूटी चोरी के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि हरियाणा के भिवानी में केजरीवाल ने 3 प्लॉट 4.54 करोड़ रुपये में बेचे, पर इसकी कीमत कम दिखाई गई। कागज पर कीमत 72.72 लाख रुपये दिखाई गई। एलजी ने इस मामले में जांच के लिए चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। बता दें कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना और आम आदमी पार्टी के बीच शुरू हुई तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों ही लगातार एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। शराब घोटाले से शुरू हुई इस बात में अब तक कई मोड़ आ चुके हैं। दरअसल, उपराज्यपाल ने ही नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। यह सिफारिश मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि नई एक्साइज पॉलिसी में नियमों की अनदेखी कर टेंडर दिए गए।

Leave a Comment