Mahesh Babu Father Dies : तेलुगू फिल्म के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन, 2 महीने पहले अभिनेता की मां ने भी कहा था दुनिया को अलविदा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

Mahesh Babu Father Dies : तेलुगू फिल्म के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन, 2 महीने पहले अभिनेता की मां ने भी कहा था दुनिया को अलविदा

तेलुगु और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का 79 साल की आयु में आज सुबह हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। 14 नवंबर को उन्हें सांस लेने में परेशानी की वजह से हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ‌ बता दें कि अभिनेता महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी तेलुगु और साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रहे हैं। उन्होंने करीब 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। कृष्णा घट्टामनेनी के निधन पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक शोक की लहर है। ‌ बता दें कि 2 महीने पहले ही महेश बाबू ने अपनी मां को खोया था। अब पिता के निधन ने महेश बाबू को बुरी तरह तोड़ दिया है। महेश बाबू के पिता कृष्णा जाने माने तेलुगु एक्टर थे। उनकी 3 बेटियां, महेश बाबू और बड़े भाई रमेश बाबू था। रमेश बाबू का भी इसी साल जनवरी में लीवर की लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था।

Related posts

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन बनकर तैयार, जल्द होगा अंतिम परीक्षण

admin

Himachal Pradesh BJP Reshuffle फेरबदल : हिमाचल प्रदेश में राजीव बिंदल बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी ने दो संगठन मंत्रियों को भी किया नियुक्त

admin

Rahul Gandhi Farmer VIDEO : शिमला जा रहे राहुल गांधी अचानक गाड़ी से उतरकर खेत में पहुंचकर ट्रैक्टर चलाया और जुताई के साथ धान की रोपाई भी की, किसान देखकर हैरान रह गए, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment