IND vs Bangladesh 3 ODIs : बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट लगने की वजह से बाहर, उमरान मलिक को मिली जगह - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

IND vs Bangladesh 3 ODIs : बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट लगने की वजह से बाहर, उमरान मलिक को मिली जगह

भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज का पहला मैच रविवार 4 दिसंबर से खेलने जा रही है। चोट लगने की वजह से टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं। वे अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। बांग्लादेश में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को होना है। शमी चोट की वजह से इसके लिए फिट नहीं है। शमी ऑस्ट्रेलिया में पिछले महीने टी-20 वर्ल्ड कप से लौटने के बाद प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे।शमी के बाहर होने के बाद उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है। उमरान ने हाल ही में न्यूज़ीलैंड दौरे पर वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। तीन वनडे मैचों में उनके नाम तीन विकेट हैं। वनडे के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश से दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है।

Related posts

गौतम अडानी अब “मीडिया में लगाएंगे बड़ा दांव”, “देश के इस न्यूज चैनल को खरीदने का किया एलान” इलेक्ट्रॉनिक-प्रिंट मीडिया के ऑफिसों में शुरू हुई हलचल

admin

पुरी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ : माझी सरकार का कड़ा एक्शन, दो अधिकारियों को किया सस्पेंड, डीएम और एसपी हटाए गए

admin

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत ने अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना

Leave a Comment