Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

घरेलू गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेना हुआ महंगा, रेगुलेटर के भी दाम बढ़ाए गए, आज से नई कीमत लागू

आमतौर पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलपीजी और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी की खबरें आती हैं। लेकिन इस बार नए कनेक्शन लेने के लिए दाम बढ़ा दिए गए हैं। अब घरेलू गैस सिलेंडर का नया कनेक्शन 750 रुपए महंगा मिलेगा। कनेक्शन के साथ दूसरा सिलेंडर भी चाहिए तो 1500 रुपए ज्यादा लगेंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का फायदा लेने वाले भी इसके दायरे में आएंगे। डबल सिलेंडर के लिए उन्हें बढ़ी सिक्योरिटी मनी देनी होगी।अब नया रसोई कनेक्‍शन लेने के लिए उपभोक्‍ता को 2,200 रुपये देने होंगे. पहले यह राशि 1450 रुपये थी। इस तरह अब 750 रुपये सिलेंडर की सिक्‍योरिटी के रूप में ज्‍यादा जमा कराने होंगे। इसके अलावा रेग्युलेटर के लिए 250, पासबुक के लिए 25 और पाइप के लिए 150 रुपये अलग से देने होंगे। इस हिसाब से पहली बार गैस सिलेंडर कनेक्शन और पहले सिलेंडर के लिए उपभोक्‍ता को कुल 3,690 रुपये खर्चने होंगे। अगर कोई दो सिलेंडर लेता है तो उसे सिक्‍योरिटी के रूप में 4400 रुपये देने होंगे।

Leave a Comment