यूपी में भाजपा को हराने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य न घर के न घाट के, अपने ही सियासी दांव में मात खा गए पूर्व कैबिनेट मंत्री - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

यूपी में भाजपा को हराने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य न घर के न घाट के, अपने ही सियासी दांव में मात खा गए पूर्व कैबिनेट मंत्री

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा की हार का खूब दावा किया था। लेकिन यूपी की फाजिलनगर से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। यहां बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है। कुशवाहा ने यहां 26 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया था और कहा था कि बीजेपी को इस बार प्रदेश में करारी हार मिलने वाली है। अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने घर के रहे न घाट के। उत्तर प्रदेश का जनादेश आना शुरू हो गया। अब तक यूपी की 403 विधानसभा सीटों के जो रुझान सामने आए हैं, उसमें बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है । बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने 11 जनवरी को यूपी के कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, फिर उन्होंने बीजेपी भी छोड़ दी थी। उसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने दावा किया था कि वह इस बार भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में नहीं आने देंगे। लेकिन आज उनके दावे पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। 

Related posts

Wrestling NEWS : भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत

admin

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर गुस्साए अखिलेश यादव ने अपनी ही विधायक को समाजवादी पार्टी से निकाला, जानिए पूरा मामला, देखें वीडियो

admin

यूपी में वोटों की गिनती से पहले अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को लगाया पहरेदारी पर

admin

Leave a Comment