Supreme court Judge Appointment : सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति - Daily Lok Manch Supreme Court 2 New Judge Appointment
March 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Supreme court Judge Appointment : सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति

केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कलेजियम ने पिछले हफ्ते उनकी पदोन्नति की सिफारिश की थी।चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत के कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में इन 2 जजों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। उनकी नियुक्ति के बाद भी सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल क्षमता 34 के मुकाबले 32 पद भर जाएंगे। इस नियुक्ति के बावजूद दो पद रिक्त रहेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दोनों जजों की नियुक्ति की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है । उन्होंने लिखा कि भारत के संविधान की ओर से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के जजों के रूप में नियुक्त किया है।

Related posts

चार राज्यों में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने किया रोड शो, स्वागत करने के लिए लाखों लोग सड़कों पर उमड़े

admin

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पत्नी के साथ बाजार जा रहे कश्मीरी पंडित की आतंकियों ने सरेराह गोली मारकर हत्या की

admin

PM modi Washington Ronald Reagan H1-B Visa पीएम मोदी ने अमेरिका में रह रहे लाखों प्रवासी भारतीयों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की, H1 बी वीजा के दी सौगात, सभागार में गूंजे मोदी-मोदी के नारे, यूएस का दौरा खत्म कर अब प्रधानमंत्री मिस्र रवाना, वीडियो

admin

Leave a Comment