पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 14, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

(Cm nitish kumar nupur sharma statement) पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के दिए गए विवादित बयान पर भाजपा के सहयोगी दल जेडीयू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चुप्पी तोड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब भाजपा हाईकमान ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के बाद नूपुर शर्मा पर एक्शन ले लिया है तो फिर सड़कों पर हंगामा करने की क्या जरूरत है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नूपुर शर्मा के खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका है। उसके बावजूद भी अगर कोई बात हो रही है तो उस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, कुछ लोग जानबूझकर आपस में झगड़ा कराना चाहते हैं‌। जरूरी नहीं है कि कोई भी चीज स्वभाविक हो। बता दें कि पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश झारखंड की राजधानी रांची और बंगाल समेत अन्य प्रदेशों में मोहम्मद पैगंबर मामले में जमकर हिंसा हुई थी। ‌ प्रयागराज आज सहारनपुर में हिंसा फैलाने के आरोपियों के घर में योगी सरकार ने बुलडोजर की कार्रवाई भी की है। बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने पर नूपुर शर्मा पर महाराष्ट्र और बंगाल में भी केस दर्ज हो गया है।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी करेंसी में आई मजबूती, भारतीय रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले ₹81 पार

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने जीती ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का कैश प्राइज, फरहाना रहीं फर्स्ट-रनर अप

admin

कारगिल के 24 साल: आज पूरा देश विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को दे रहा श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment