पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की संसद की सदस्यता रद करने पर समर्थकों ने काटा बवाल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की संसद की सदस्यता रद करने पर समर्थकों ने काटा बवाल

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित करते हुए उनकी संसद की सदस्यता को खत्म कर दिया है। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद से ही इमरान के समर्थकों ने वहां जमकर बवाल काटा । चुनाव आयोग के इस फैसले के विरोध में वहां फायरिंग किए जाने की भी खबर सामने आ रही है। हालांकि, इस फायरिंग में अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, चुनाव आयोग ने तोशाखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दोषी ठहराया है। चुनाव आयोग ने इस मामले में 19 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय आयोग ने फैसला दिया और कहा कि अगर इमरान खान भ्रष्ट आचरण में शामिल हैं तो उसके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाएगी।





यह भी पढ़ें–

Related posts

हाई वोल्टेज ड्रामा: सड़क पर ही भाजपा विधायक ने अपने समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोक लिया, दोनों नेताओं के बीच हुई जमकर बहस, वीडियो

admin

VIDEO उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया, बिना उद्घाटन किए लौटे, देखें वीडियो

admin

सत्ता या सलाखें? अमित शाह के तीन नए बिलों ने खड़ा किया सियासी बवंडर, 30 दिन की जेल और छिन जाएगी गद्दी, इसके दायरे में पीएम, मुख्यमंत्री और मंत्री आएंगे, विपक्ष ने खोया आपा, गृहमंत्री पर फेंके कागज के गोले, वीडियो

admin

Leave a Comment