हाईकोर्ट आदेशों के बीच हिमाचल में पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला आज, सुक्खू सरकार के एलान पर टिकी नजरें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
हिमाचल

हाईकोर्ट आदेशों के बीच हिमाचल में पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला आज, सुक्खू सरकार के एलान पर टिकी नजरें

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर आज बड़ा फैसला सामने आ सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक में पंचायत चुनाव से जुड़े मसले पर विस्तार से चर्चा होगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब पंचायत चुनावों को लेकर हाईकोर्ट के हालिया आदेशों ने सरकार के सामने नई परिस्थितियां पैदा कर दी हैं।


कैबिनेट बैठक में हाईकोर्ट के निर्देशों का विधिक अध्ययन कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। सरकार यह निर्णय ले सकती है कि पंचायत चुनाव मौजूदा प्रक्रिया के तहत कराए जाएं या फिर आदेशों के अनुरूप नियमों और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किए जाएं। माना जा रहा है कि बैठक के बाद सरकार इस विषय पर अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट कर सकती है।


सूत्रों के मुताबिक पंचायत चुनावों की समय-सीमा, आरक्षण से जुड़े प्रावधान और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी कैबिनेट में गहन मंथन होगा। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसे खत्म करने के लिए सरकार किसी ठोस फैसले की ओर बढ़ सकती है।
हाईकोर्ट के आदेशों के चलते पंचायत चुनावों पर बनी अनिश्चितता के बीच आज की कैबिनेट बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। प्रदेशभर की पंचायतों के साथ-साथ राजनीतिक दलों और आम जनता की निगाहें सुक्खू सरकार के आज होने वाले फैसले और संभावित ऐलान पर टिकी हुई हैं।

Related posts

हिमाचल प्रदेश में वर्दीधारीयों के बीच हुआ टकराव, राजधानी में शिमला पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर हुई भिड़ंत, जानिए पूरा मामला, वीडियो

admin

Jammu Kashmir Kathua Cloud Burst आपदा बनी आफत : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज सुबह फिर फटा बादल, चार लोगों की मौत, छह घायल, भारी तबाही, रेस्क्यू अभियान जारी, उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश जारी, वीडियो

admin

हिमाचल पुलिस महकमे में फेरबदल,  तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले, साइबर क्राइम और बटालियन कमान में नई जिम्मेदारियां

admin

Leave a Comment