VIDEO हिमाचल में लाखों कर्मचारियों की लोहड़ी पर सुखविंदर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, पहली कैबिनेट में चुनावी वादा मुख्यमंत्री ने किया पूरा, प्रदेश में ओपीएस लागू, हजारों कर्मियों ने किया जमकर डांस डांस, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

VIDEO हिमाचल में लाखों कर्मचारियों की लोहड़ी पर सुखविंदर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, पहली कैबिनेट में चुनावी वादा मुख्यमंत्री ने किया पूरा, प्रदेश में ओपीएस लागू, हजारों कर्मियों ने किया जमकर डांस डांस, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

आज पूरे देश भर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व पर आज हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कहा था कि हमारी पार्टी की सरकार आते ही हम राज्य में ओपीएस की बहाली करेंगे। सुखविंदर सरकार के इस फैसले का प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार भी था। आखिरकार सीएम सुखविंदर ने शुक्रवार 13 जनवरी को हिमाचल की राजधानी शिमला में आयोजित अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में ओपीएस की बहाली कर दी है। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर ने कहा कि हिमाचल चुनाव के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि ओपीएस बहाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे 1.36 कर्मचारियों को आज से ही ओपीएस का लाभ मिलना शुरू हो गया है। कैबिनेट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज या कल वित्त विभाग इसकी अधिसूचना जारी करेगा। इसे लागू करने से पहले ही साल 800 से 900 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ओपीएस के अलावा महिलाओं को महिलाओं को 1500 रुपए देने और एक लाख युवाओं के रोजगार की दृष्टि से 2 कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई हैं। ओपीएस की गारंटी आज से लागू है, जबकि 2 गारंटी लागू करने का फैसला अगले महीने होगा। सुक्खू ने कहा कि ओपीएस का लाभ सभी विभागों, बोर्ड व निगम कर्मचारियों को भी मिलेगा। इस फैसले को लेने में अड़चनें काफी आईं, मगर उनकी सरकार ने फैसला किया कि हमें सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से इसे लागू करना है।

वहीं, OPS की बहाली के एलान के बाद से कर्मचारियों में जश्न का माहौल है। सचिवालय के बाहर एनपीएस कर्मचारी जुटे हुए हैं। कर्मचारी सुबह ही ढोल नगाड़ों के साथ सचिवालय पहुंच गए थे। जैसे ही बैठक खत्म हुई और सीएम सुक्खू सचिवालय आए तो कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा प्यार, भाईचारे और सच्चाई की मिसाल है। आज लोहडी के शुभ अवसर पर मुझे हिमाचल के कर्मचारियों की लंबित मांग OPS को बहाल करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कर्मचारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हिमाचल के विकास मे अपना पूर्ण सहयोग देंगे ।

Related posts

चार राज्यों में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने किया रोड शो, स्वागत करने के लिए लाखों लोग सड़कों पर उमड़े

admin

North Sikkim Zema army truck accident : दुखद हादसा : सेना का ट्रक के गहरी खाई में गिरने से 16 जवान शहीद, चार घायल, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

admin

हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर घुसकर मारा, ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंक के आकाओं का हेडक्वॉर्टर ही उड़ा दिया गया : अमित शाह

admin

Leave a Comment