September 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड


उत्तरकाशी में गुच्छी मशरूम की सफल खेती: किसानों के लिए नई उम्मीद



उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विकासखंड स्थित जरमोला क्षेत्र में उद्यान विभाग ने एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया के सबसे महंगे और दुर्लभ गुच्छी मशरूम (मोरचेला एस्कुलेंटा) की सफल खेती कर दिखाई है । आमतौर पर जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगने वाले इस मशरूम को विभाग ने नियंत्रित पॉलीहाउस के भीतर खुले खेत जैसी कृत्रिम परिस्थितियों में पैदा करने का सफल प्रयोग किया है। अपनी विशिष्ट गुणवत्ता, स्वाद और औषधीय गुणों के कारण गुच्छी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद महंगी बिकती है, जिससे इसकी खेती स्थानीय किसानों के लिए आय का एक सशक्त जरिया बन सकती है । उद्यान विभाग के इस नवाचार से भविष्य में पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन को रोकने और बड़े पैमाने पर व्यावसायिक खेती की नई राहें खुलने की संभावना प्रबल हो गई है । यह सफलता न केवल कृषि क्षेत्र में उत्तराखंड के बढ़ते कदमों को दर्शाती है, बल्कि किसानों को हाई-वैल्यू फसलों की ओर प्रोत्साहित करने में भी मील का पत्थर साबित होगी ।

Leave a Comment