VIDEO माननीयों का अजब कारनामा : महाराष्ट्र में डिप्टी स्पीकर और विधायक मंत्रालय की तीसरी बिल्डिंग से कूदे, दोनों जाल पर लटके, सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से निकाला, देखिए वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent राजनीतिक राष्ट्रीय

VIDEO माननीयों का अजब कारनामा : महाराष्ट्र में डिप्टी स्पीकर और विधायक मंत्रालय की तीसरी बिल्डिंग से कूदे, दोनों जाल पर लटके, सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से निकाला, देखिए वीडियो



महाराष्ट्र के मंत्रालय में अजित पवार गुट के विधायक और डेप्युटी स्पीकर नरहरि झिरवल शुक्रवार को तीसरी मंजिल से कूद गए लेकिन सुरक्षा जाली पर वह अटक गए। उनके साथ विधायक हिरामन खोसकर भी कूद पड़े। हालांकि, नीचे जाल रहने के कारण उनकी जान बच गई। ऊंचाई से गिरने के कारण झिरवल की गर्दन पर चोट आई है। नरहरि धनगर समाज को आरक्षण देने का विरोध कर रहे थे। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि झिरवाल ने कूदने से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। बताया जाता है कि सीएम के साथ उनकी बैठक नाकाम रही।

मंत्रालय में जिस समय यह घटना हुई, उस समय सत्ता और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मंत्रालय में मौजूद थे। इससे कुछ घंटे पहले नरहरि ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिंदे को हमारी बात सुननी होगी। आदिवासी विधायक आज सुबह से ही मंत्रालय में धरना दे रहे हैं। आंदोलन करने वाले विधायक धनगरों को आरक्षण दिए जाने के खिलाफ हैं। उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार में शामिल लोग ही ऐसा करेंगे तो जनता का क्या होगा? शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ये लोग आपस में मराठा और ओबीसी को लड़ाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। ये उसका ही नतीजा है। अगर महाराष्ट्र में नेताओं का ये हाल है तो आम जनता का क्या हाल होगा।

Related posts

Wrestlers protest : बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे आरोपों को 7 सदस्य कमेटी करेगी जांच, भारतीय कुश्ती महासंघ ने किया बड़ा फैसला

admin

Wrestlers Protest : चंडीगढ़ में मौजूद अनुराग ठाकुर सभी कार्यक्रम रद करके अचानक दिल्ली पहुंचे, पहलवानों से की मुलाकात, खेल मंत्री ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मांगा इस्तीफा

admin

19 नवंबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment