VIDEO Chattisgarh CM Bhupesh Baghel snake : मच गई भगदड़ : आज सुबह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में हेलीकॉप्टर से उतरते ही मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे उसी दौरान सांप घुस आया, सीएम ने कहा- मत मारो - Daily Lok Manch Chattisgarh CM Bhupesh Baghel Snake
March 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO Chattisgarh CM Bhupesh Baghel snake : मच गई भगदड़ : आज सुबह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में हेलीकॉप्टर से उतरते ही मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे उसी दौरान सांप घुस आया, सीएम ने कहा- मत मारो

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर दौरे पर पहुंचे हैं। बिलासपुर पहुंचते के दौरान जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरे मीडिया कर्मियों ने उनसे आगे की रणनीति बारे में पूछा। जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे इस दौरान एक सांप भीड़ में घुस आया। सांप आने से आसपास के मौजूद लोग डर गए। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा मत मारो। दरअसल बिलासपुर में सीएम बघेल मीडिया से बात कर रहे थे कि उसी दौरान उनके पैर के नीचे सांप आ गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों को सांप को मारने से रोका। 

बता दें कि आज देश भर में नाग पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ बनाया जा रहा है। इसके साथ आज सावन का सातवां सोमवार भी है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि नाग पंचमी पर सांप मुख्यमंत्री को बधाई देने आया था?

बता दें कि इसके बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि 2 सितंबर को युवा के सम्मेलन में राहुल गांधी आएंगे। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को लेकर भाजपा और कांग्रेस चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 90 सीटों में से 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में भी इसी साल चुनाव होने हैं। 

Related posts

2 दिसंबर दिन गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

पीएम मोदी ने नए संसद भवन का किया औचक निरीक्षण, श्रमिकों से भी की मुलाकात

admin

Uttarakhand Haridwar Kawar Yatra : हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर किया स्वागत

admin

Leave a Comment