September 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

PM modi Banglore Visit ISRO Chandrayan-3 : पीएम मोदी एथेंस से बेंगलुरु पहुंचें, चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो वैज्ञानिकों को देंगे बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु पहुंच गए हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर में चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम चंद्रयान-3 मिशन के नतीजों और प्रगति के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम को जब चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, उस समय मोदी जोहानिसबर्ग में थे और वह आईएसटीआरएसी में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) में इसरो टीम के साथ डिजिटल तरीके से जुड़े थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि हमारे ISRO वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं जिन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता से भारत को गौरवान्वित किया है। उनका समर्पण और जुनून वास्तव में अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे देश की उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति है।

पीएम मोदी का स्वागत करने के हवाई अड्डे पर लोगों की भीड़ पहुंची। लोगों ने कहा कि भारत विश्व में पहला देश बना है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को उतारा है। वैज्ञानिकों को जो भी जानकारी मिलेगी वह भारत और विश्व के लिए एक बड़ा पड़ाव होगा।

Leave a Comment