अपना नामांकन दाखिल कर चुकीं सपा की महिला प्रत्याशी अखिलेश का साथ छोड़ ऐनमौके पर भाजपा में हुईं शामिल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

अपना नामांकन दाखिल कर चुकीं सपा की महिला प्रत्याशी अखिलेश का साथ छोड़ ऐनमौके पर भाजपा में हुईं शामिल



यूपी चुनाव के लिए आज राजधानी लखनऊ में पूरे दिन भर चुनावी सरगर्मियां उतार चढ़ाव भरी रही। पहले भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया । उसके बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। इसी बीच समाजवादी पार्टी को उनकी ही महिला प्रत्याशी ने जबरदस्त झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गईं। सबसे खास बात यह रही कि सपा की यह महिला उम्मीदवार अपना नामांकन भी दाखिल कर चुकी थीं। बता दें कि सुल्तानपुर की जगदीशपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रचना कोरी बीजेपी में शामिल हो गईं। सपा ने रचना कोरी को जगदीशपुर से टिकट दिया था। सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं रचना कोरी को बीजेपी जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

Related posts

यूपी में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा इस तारीख को आयोजित की जाएगी, फॉर्म भरने की आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

admin

योगी सरकार ने प्रदेश के 5 सीनियर आईएएस अफसरों के किए तबादले, शासनादेश जारी

admin

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग आज करेगा तारीखों का एलान

admin

Leave a Comment