उत्तराखंड में बनेगा खेल विश्वविद्यालय, अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम धामी ने की घोषणा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड स्पोर्ट्स

उत्तराखंड में बनेगा खेल विश्वविद्यालय, अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम धामी ने की घोषणा


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए एक्टिव रहते हैं। इसी को लेकर सीएम धामी ने साल 2022 में नई खेल नीति भी बनाई थी। बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम डायमंड ने एलान किया कि राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनेगा। बैठक में सीएम धामी ने निर्देश दिए कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास, खेल और आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों से सुझाव लिए जाएं। साथ ही कहा कि विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर ही खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आगे की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा-आज सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल एवं आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विशेषज्ञों के सुझाव लेने के निर्देश दिए। उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु सतत क्रियाशील है।

Related posts

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की स्थगित परीक्षाएं 18 और 19 जुलाई को आयोजित होंगी

admin

उत्तराखंड में समूह ग भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू किया खत्म, मुख्यमंत्री धामी ने किया एलान

admin

गंगा में कांवड़ लेने पहुंचे कांवड़ियों का सीएम धामी ने किया स्वागत, फूले नहीं समाए शिवभक्त, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment