न्यूजीलैंड से हार के बाद खेल प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उतारा गुस्सा, बंद करो आईपीएल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 25, 2026
Daily Lok Manch
स्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड से हार के बाद खेल प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उतारा गुस्सा, बंद करो आईपीएल

पहले पाकिस्तान फिर न्यूजीलैंड से टीम इंडिया को मिली करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसक जैसे अपना आपा खो बैठे हैं। पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर सैकड़ों खेल प्रशंसक अपना गुस्सा उतार रहे हैं। ‌दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय प्रशंसक अभी तक अपना गुस्सा काम नहीं कर पाए थे कि रविवार शाम को एक बार फिर न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम पर जबरदस्त अपना गुस्सा उतारा। न्यूजीलैंड से हार के बाद लगातार सोशल मीडिया पर भारतीय खेल प्रशंसक कोहली की टीम पर सवाल उठा रहे हैं। दोनों मैचों में हार के बाद निराश क्रिकेट फैंस अब ट्विटर पर आईपीएल को बैन करने की मांग कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आयोजन करने का क्या फायदा है? जब टीम इंडिया इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। कई लोगों ने इस हार का जिम्मेदार कप्तान विराट कोहली को बताया। यही नहीं न्यूजीलैंड से टीम इंडिया की हार के बाद जब भारतीय खेल प्रेमी स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे सैकड़ों लोगों के चेहरे पर गुस्सा था। बता दें कि टीम इंडिया के बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए। 20 ओवर में भारतीय टीम 110 रन का स्कोर ही बना सकी। जिसे न्यूजीलैंड ने आसानी से जीत लिया। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है।

Related posts

टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग भारत ने जिंबाब्वे से हराया, सूर्य कुमार ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा टीम इंडिया का मुकाबला

admin

हादसे में घायल हुए टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत से सीएम धामी ने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में पहुंचकर स्वास्थ्य के बारे में ली जनकारी

admin

Rishabh pant airlift Mumbai : बीसीसीआई ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत को एअरलिफ्ट करके मुंबई भेजा,

admin

Leave a Comment